Pages

Wednesday, 18 August 2021

चाहिए क्या ऐसी सरकार..

चाहिए क्या ऐसी सरकार..

🍁🍁 
चाहिए  क्या  ऐसी   सरकार।
चारो तरफ मातम का गुबार।।
आतंकवाद  मनमाना पन  हो।
लग  जाये  लाशों का अंबार।।
चाहिए  क्या  ऐसी  सरकार, करेंगे क्या देश बीमार।।

बजते  चौराहा  चौराहा बाजा।
छुये  न कछू लावारिस राजा।।
सुरक्षा  मुश्किल  हुदहुद जान।
झांक  तांक  कर रहिए राजा।।
चाहिए  क्या  ऐसी  सरकार, करेंगे क्या देश बीमार।।

भरोसा  में जीवन नहीं रहेगा।
इधर  उधर  जाने  से  डरेगा।।
कब  कहां  हो  जाए धमाका।
निश्चिंत  जीवन  नहीं  रहेगा।।
चाहिए  क्या  ऐसी  सरकार, करेंगे क्या देश बीमार।।

स्वार्थी हो नेता  हित साधेगा।
कुटुम्ब अपना झोली भरेगा।।
राष्ट्रहित का उसे क्या करना।
देश  लूटेगा  बरबाद  करेगा।।
चाहिए  क्या  ऐसी  सरकार, करेंगे क्या देश बीमार।।
🍁🍁
✒.....धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...