Pages

Showing posts with label माँ शारदे विनती मेरी स्वीकार ले..... Show all posts
Showing posts with label माँ शारदे विनती मेरी स्वीकार ले..... Show all posts

Wednesday, 24 June 2020

माँ शारदे विनती मेरी स्वीकार ले....


माँ शारदे विनती मेरी स्वीकार ले...
🙏⚘🙏
माँ शारदे! माँ शारदे, विनती मेरी तु स्वीकार ले।
तेरे  शरण  में  हूँ मैं माता
कृपा से अपनी नवाज दे।
माँ कर  कृपा तु बस यही
लिखूँ  पढूँ  तु  संवार  दे।
माँ शारदे! माँ शारदे, विनती मेरी तु स्वीकार ले।
⚘
तेरी कृपा से सिद्धि होते
बुद्धि  ज्ञान  को  धार दे।
कामना यही है  माँ मेरी
जन जन ज्ञान धनवान हो।
मन में  ज्ञान  प्रकाश हो
आशीष  माता  चाहिए।
माँ शारदे! माँ शारदे, विनती मेरी तु स्वीकार ले।
⚘
बुद्धि  दे  माँ  ज्ञान  दे माँ
जग में हूँ  कुछ कर सकूँ।
बुद्धि ज्ञान विवेक अपना
सब  माता  तेरे  हवाले।
बालक हूँ तेरा माँ तु मेरी
जीवन  मेरा  तु संवार दे।
माँ शारदे!  माँ शारदे,  विनती मेरी तु स्वीकार ले।
⚘🙏⚘
✒......धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"



ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...