राधे राधे श्री भगवान
🍁🍁
राधे राधे जपा करो,
नटखट नागर कृष्ण गोपाल
मोहन मुरली राधेश्याम
हे केशव हे दयानिधान
जग के पालक श्री भगवान
कृपासिंधू राधे घनश्याम
सुबह सबेरे हर क्षण राम
राधे राधे जपा करो....
~~
पाप कर्म से कलपती माते
प्रभू अवतार धरा पर आते,
दुष्टों का संहार हैं करते,
हर्षित करते जग माता को।
राधे राधे जपा करो,
गिरधारी हे कृष्णमुरारी
मोहनमुरली बाँकेबिहारी
सुबह सबेरे हर क्षण राम
राधे राधे जपा करो....
~~
संकट में है आज संसार
कृपा करो हे कृपानिधान
मानवता का कष्ट हरो।
जगत का कल्याण करो
राधे राधे जपा करो,
श्री हरि वासूदेव हे नन्दलाल
देवकी नन्दन श्री भगवान
सुबह सबेरे हर क्षण राम
राधे राधे जपा करो....
नटखट नागर कृष्ण गोपाल
राधे राधे जपा करो....
🍁🍁
✒.....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)
