Pages

Showing posts with label जो सामने है उसे ही सहेज लेते. Show all posts
Showing posts with label जो सामने है उसे ही सहेज लेते. Show all posts

Saturday, 23 May 2020

✌जो सामने है उसे सहेज लेते।

🌺🌺
जो सामने है उसे ही सहेज लेते!
जीवन का जाने कल क्या होगा?
~
भविष्य किसी का कोई न जाने
आने वाला वक्त कैसा होगा।
भविष्य को इतना भी न सोचे कि
वर्तमान कठीन अपना हो जाए।
सिर्फ अपने सत्कर्म की सोचे
नियंता पर विश्वास जमा कर।
~
जो सामने है उसे ही सहेज लेते!
जीवन का जाने कल क्या होगा?
~
अपने तो सदा अपने ही होते,
तुलना उनकी किसी से न करते।
फरक बातों में फरक जज्बातों में
बहुत होती तुम यह समझ लेते।
सौ अच्छाईयाँ हैं उनमें मगर
एक गलत पर व्याकूल न होते।
~
जो सामने है उसे ही सहेज लेते!
जीवन का जाने कल क्या होगा?
~
माता-पिता, भाई और बंधू 
जीवन में दूबारा साथ न होंगे।
थोड़ा तुम विचार कर लेते 
खुशियाँ रहती आँगन में तेरे।
बोली भाषा निज दुरूस्त रखते
जो साथ है उसी में खुश रहते।
~
जो सामने है उसे ही सहेज लेते!
जीवन का जाने कल क्या होगा?
~
शब्दों व विचारों में फेर मतभेद,
नफरत के ढ़ेर, दिल से मिटा देते।
उनके जज्बातों को समझ लेते,
शब्दों को भूलाने में कष्ट न होते।
चोटिल हुए जीन शब्दों से तुम,
उपजा कैसे वो पहचान लेते।
~
जो सामने है उसे ही सहेज लेते!
जीवन का जाने कल क्या होगा?
~
क्रोध, द्वेष, ईश्या, निन्दा, नफ़रत,
मालूम है, ज़हर करे जीवन।
जाने क्यों जीवन में धरे हुए हैं,
गले लगाए घूमते फिरते हैं
सबको दुश्मन बनाए फिरते हैं
अपनों से दूरी बना कर जीए हैं।
~
जो सामने है उसे ही सहेज लेते!
जीवन का जाने कल क्या होगा?
~
सुखमय जीवन के साथी तमाम
प्रेम, प्यार, स्नेह व मोहब्बत।
जीवन सुखमय इनसे ही बनते,
जाने क्यों जीवन से दूर किए हैं।
जानवर भी समझे प्रेम की भाषा,
फिर इनको समझ क्यों नहीं आता।
 ~
जो सामने है उसे ही सहेज लेते!
जीवन का जाने कल क्या होगा?
🌺🌺
✒......धीरेन्द्र कुमार (हृदय वंदन)

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...