वक्त महान....
🍁🍁
वक्त ही महान होता,
वक्त से जहांन होता।
वक्त के विरूद्ध इंसान,
बेबस लाचार होता।
खुशी कभी गम होता,
दिन रात तम होता।
सुख दुख परेशानियां,
दस्तूर विधान होता।
हमें आप यह लगता,
गलती इंसान करता।
समझ सके हम आप,
यही नहीं ज्ञान होता।
वक्त अगर साथ होता,
गधा पहलवान होता।
जिन्दगी के राह का,
बंदा शक्तिमान होता।
🍁🍁
☛...#हृदयवंदन
✒.....धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.