प्यार की राह...
🍁🍁
प्यार से गर
यार साथ चलते
सुखी रहते।
समझे नहीं
बरक्कत प्यार के
दुखी रहते।
रार से कुछ
नहीं हासिल सिवा
नफरत के।
नफरत से,
जाने क्यूँ हलकान,
वो हैं रहते।
हरेक काम
मुश्किल न लगते
सहज होते।
गर प्यार है
विश्वास है साथ है
खुशी है तभी।
हरेक राह
कामयाबी के होते
प्यार के होते।
🍁🍁
✒....धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.