Pages

Saturday, 5 June 2021

पर्यावरण दिवस की बधाई...

पर्यावरण दिवस की बधाई....
🍁🍁
पर्यावरण  सुसज्जित रहे अपना,
महत्व  देखो  समझाया कोरोना।
आक्सीजन  को  जन जन तरसा,
अब तो तनिक योगदान करो ना।

खुशहाल जहां हरियाली लगाओ,
सेवा  कर  रहें  जो  मान बढ़ाओ।
चाहते  अगर सुखी स्वस्थ जीवन,
हरा  भरा  जीवन  तो  अपनाओ।

आज नन्हा पौधा  कल सुख देगा,
जो  सेवा और  विश्वास से करेगा।
फलता  फूलता  अपनी हो धरती,
तभी  तो  मजबूत  समाज बनेगा।

पर्यावरण  पर  अधिकार  बराबर,
करते  सहयोग  योगदान बराबर।
प्रकृति  अपनी  खुद  ही  सींचती,
चाहिए आदर और  प्यार बराबर।
🍁🍁
✒......धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...