Pages

Thursday, 10 June 2021

सशक्त नेतृत्व...

विधा:- "हाइकु" (कविता)
शीर्षक:- सशक्त नेतृत्व....
🍁🍁
दौर देश का
दिशा विहीन ना हो
ध्यान में रहे।

राजनीति से
रखना होगा वास्ता
संकल्प तो लें।

चाहिए हमें
सशक्त नेतृत्व तो
विचार करें।

गलत ना हो
जाॅच परख कर 
चुनाव करें।

अधिकार है
सशक्त चुनने का
व्यर्थ ना जाए।

हरेक मत
महत्वपूर्ण होता
लोकतंत्र का।

श्रेष्ठ देश का
निष्पक्ष नेतृत्व हो
मजबूत हो।

विश्व गुरू हो
स्वस्थ सुखी देश हो
विचार करें।
🍁🍁
✒....धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...