Pages

Friday, 25 September 2020

मुस्कान की पहचान....

मुस्कान की पहचान....
🍁🍁
चलो हम मुस्कान से
पहचान करते हैं.....

इसकी आगाज को
आज आम करते हैं।
मुश्किल जिन्दगी को
अपनी आसान करते हैं।

चलो हम मुस्कान से
पहचान करते हैं.....

शूल कोई न हो राह में
सफर खुशगवार करते हैं।
मंजिले कामयाब हो
मुस्कान साथ रखते हैं।

चलो हम मुस्कान से
पहचान करते हैं.....

क्रोध की ज्वाला को,
पल में शीतल करते हैं।
दुख के कारण को,
जिन्दगी से दूर करते हैं।

चलो हम मुस्कान से
पहचान करते हैं.....
🍁🍁
✒....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)








No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...