Pages

Monday, 24 August 2020

मुस्कुराते रहना....

मुस्कुराते रहना....

🍁🍁
मुस्कुराते   हंसते  रहना,
तभी  भला  तेरा  होगा।
क्रोध  से  आवेश से तो,
सिर्फ बुरा अपना होगा।

मुस्कुराता हंसता चेहरा,
सुन्दर  जब मगन होगा।
घर  परिवार  सुखी तेरा,
दुख नहीं  जीवन होगा।

हंसी  खुशी  से  रहने से,
सफल होगा काज तेरा।
मंजिलों  की  राहें  फिर,
सरल सुखी सहज होगा।

झूठे वायदे झूठी कसमें
इनसे  दूर   हुए  न  तुम,
बुझा बुझा दुखी जीवन,
दर्द   भरा   तेरा   होगा।

मुस्कुराते   हंसते  रहना,
तभी  भला  तेरा  होगा।
🍁🍁
✒......धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...