चलो सरकार गिराए.....!
🐍😂(व्यंग)😂🐍
बैठते कुर्सी पर जिसने,
नीति तुफानी अपनाए।
नोटबंदी का जख्म दिए,
लुटेरों का शटर गिराए।
रोते प्यारे लुटेरे सारे,
चलो सरकार गिराए.....!
~~
टैक्स का बेढ़ागर्क किए,
जीएसटी का दर्द दिए।
लाग लपेट सभी कर रहे,
कैसे मटिया पलीद किए।
रोते प्यारे बेईमान सारे,
चलो सरकार गिराए.....!
~~
तीन तलाक पे ताला जड़े,
स्वाद मौलाना के बिगाड़े।
मान जनानियों का बढ़ाए,
ईज्जत की नीलामी रोके।
रोते प्यारे निर्बुद्धि सारे,
चलो सरकार गिराए.....!
~~
370/35 ए रद्द कानून किए,
मंदिर बनवा खेल बिगाड़े।
बंद रार हिन्दु मस्लिम के,
भ्रष्ट नेता बेरोजगार हुए।
रोते प्यारे निकम्मे सारे,
चलो सरकार गिराए.....!
~~
सात साल में बेकार हुए,
रोजगारी सत्तर साल के।
तुफानी नीति के भेट चढ़े,
बची खुची कोरोना में डुबे।
रोते प्यारे हराम खवईए,
चलो सरकार गिराए.....!
~~
अगल बगल बैठे हैं प्यारे,
बहुत परेशान मित्र हमारे।
अपनी चिंता में परेशां हैं,
राष्ट्र हित की सोचे कैसे।
रोते प्यारे बिलखते सारे,
चलो सरकार गिराए.....!
🐉😀🐍
✒......धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.