रसूखदार सेल्फी.....
🍁🍁
रसूख़दार सेल्फी की दरकार,
मन को भाती बहुत सरकार।
रसूखदार कोई गर दिख जाए,
चढ़े फिर सेल्फी का बुखार।
मन को भाती बहुत सरकार..
रसूख़दार सेल्फी की दरकार,
मन को भाती बहुत सरकार।
नेता खिलाड़ी हीरो हीरोईन,
सेल्फी अगर इनके संग साथ।
डीपी तुरंत अपने बदल जाए,
कद भाव रौनक बढ़ जाए।
मन को भाती बहुत सरकार..
रसूख़दार सेल्फी की दरकार,
मन को भाती बहुत सरकार।
रसूख़दार संग होती भी भीड़,
घुसे हम गर्दन उचकाए वीर।
मन मा गजब ही रहता उमंग,
किस्सा अजब गजब मन धीर।
मन को भाती, बात गम्भीर..
रसूख़दार सेल्फी की दरकार,
मन को भाती बहुत सरकार।
🍁🍁☛....#हृदयवंदन
✒...धीरेन्द्र श्रीवास्तव "धीर"
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.