वीर_सपूतों_को_नमन....
♨♨
कार्गिल विजय दिवस की
तेरे कारण ही बधाई है।
सीमा पर वीर सपूतों ने
अपनी जान गवाई है।
याद है उनकी कुरबानी
नहीं किसी ने भुलाई है।
तुझ से ही जीवन अपना
सुख चैन की सांसे पाई है।
शब्द नहीं गुणगान करूँ
तेरे सम्मान में आज करूँ।
तेरी जननी व पत्नी को
आज विनम्र प्रणाम करूँ।
हम दूसरों को बधाई दे रहे
उन्होंने प्रियवर खोया है।
देश ऋणी आज तेरा है
किन शब्दों में धन्यवाद दूँ।
हृदय वंदन है वीर सपूतों
शत शत विनम्र नमन करूँ।
~~
कार्गिल विजय दिवस की
हार्दिक शुभकामना........
~~
अमर वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि⚘
♨♨
✒....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.