Pages

Tuesday, 12 May 2020

जो आया देश को लूटा

🔥
जो आया इस देश में अपने!
उसका मकसद एक ही था!
लूटपाट किए मानवता तोड़ा!
सनातन संस्कृति नष्ट किया!
सबने मिल भ्रष्टाचार किया!
मन मुताबिक इतिहास गढ़ा।
~~
अपने देश के चंद गद्दारों ने!
निज स्वार्थ गुणगान किया!
उनकी महिमा उनका चरित्र
देश के भविष्य को बतलाए!
जो ज्ञान उसने उनसे पाया!
भविष्य सत्य व सही जाना।
~~
अपने देश के वीरों को भूल
आतंकियों का मान किया!
वीरों का शौर्य उनका पौरुष
इतिहास में गुमनाम रखा!
संस्कृति का विनाश किया!
देश का सत्यानाश किया।
~~
बाबर हुमायूं अकबर आया!
अपने ढ़ंग से देश में चलाया!
अपने गलत संस्कार पढ़ाए!
संस्कार अपने अमल कराए!
टोली में आए जन भरमाए!
अपनों को ही गद्दार बनाए।
~~
अंग्रेज भी आए ऐसाही किए!
सोने की चिड़िया लूटके गए!
अपनी शिक्षा अपने संस्कार!
जन जन में भर किए बर्बाद!
गलत संस्कृति दौड़े है आज!
जिन्हें अपनाए जीए समाज।
~~
देश की मनोवृत्ति ऐसी आज!
फंसे युवा पश्चिमी सभ्यता में!
घृणा करे अपनी सभ्यता पर!
अपने संस्कृति पर इंसल्ट करे!
उनके संस्कृति पर प्राउड करे!
कहाँ जा रहा अपना समाज!
~~
हिन्दी से इन्सल्ट फील होता!
अंग्रेजी से प्राउड फील करते!
राम राम इन्सल्ट फील होता!
हाय बाय प्राउड फील कराते।
बैठ खाए इन्सल्ट फील होते!
खड़े खाए प्राउड फील करते।
~~
अपनी संस्कृति की निंदा करें
अपने अपनों की निंदा करके
जो दूसरों का गुणगान करे हैं
बिगाड़ रहे भविष्य के आधार!
खोदे जड़ ले पश्चिमी संस्कार!
तभी गर्त में जा रहा समाज।
~~
आतताईयों का गुणगान करे !
देश के वीरों का अपमान करे !
अकबर सिकन्दर महान पढ़ाए!
राणा सांगा और वीर शिवाजी
भगत सिंह चन्द्रशेखर आजाद
सपूतों को देश में रखा गुमनाम।
~~
वीर सपूतों के सच्ची कुर्बानी से
देश गुलामी से आजाद हुआ!
अंग्रेजियत से देश मुक्ति पाई!
फिर जो सरकार सत्ता में आई!
ऊँचा पयजामा बढ़ाने के मंशा
से इसने वैसे ही सत्ता चलाई।
~~
ऐसा जहर बो दिया धरती पर!
काट रहा आज दामोदर दास!
करो सपोर्ट जी जान से उसका!
देश ने ऐसा सशक्त पीएम पाया!
ईश्वर से कम नहीं इनकी आभा!
शदियों बाद मिला ऐसा योद्धा।
~~
जय सियाराम जय जय राम!
गौरवान्वित अपना देश आज!
मेरा पीएम देश का अभिमान!
पीएम को सादर अपना प्रणाम।
💞💞
✒......धीरेन्द्र कुमार (हृदय वंदन)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...