~:कोरोना योद्धा:~
🤗
घर में सभी आज योद्धा बन गएं है!
सीना ताने हर स्थिति से लड़ रहे हैं।
नहीं कोई ख्वाहिश नहीं है फरमाईश!
जीवन को बचाने खुद से लड़ रहे हैं।
खुशहाली वतन में रहे घर में डटे हैं!
देखो सभी आज तपस्या कर रहे हैं।
नहीं कोई शिकवा नहीं है शिकायत!
सभी आज अपने फर्ज पर खड़े हैं।
देशभक्ति है मन में सेनानी बने हैं!
रहे दूर कोरोना सतर्कता रख रहे हैं!
कर्तव्यों का अपने पालन कर रहे हैं!
तारीफ करूँ जितनी इनकी कम है।
जिसे हम मुश्किल समझ डर रहे थे!
पर जीवन आज सहज कट रहे हैं।
कोरोना क्या आई व्यवस्था चरमराई!
परन्तु ऐसे हालात से लड़ना सिखाई।
परिवर्तन प्रकृति का नियम है भाई!
युद्ध का नया तरीका ईजाद हो आई!
ऐसे चुनौतियों को स्वीकारना पड़ेगा!
सभी को धैर्यता से लड़ना ही पड़ेगा।
कोरोना से जंग योद्धा लड़ रहे है!
आओ सब मिलकर हौसला बढ़ाएं!
संघर्ष को उनके सम्मान दिलाएं!
इनके संघर्ष को कोई न भूल पाए।
❣❣
✒.....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)
💞💥💞💥💞
मुश्किल वक्त ही आज सरल...
💞
हमेशा भाग दौड़ में जी रहे थे!
मुश्किल वक्त में आज हम सहजता से जी रहे हैं।
हमेशा भाग दौड़ में जी रहे थे!
मुश्किल वक्त में आज हम सहजता से जी रहे हैं।
~~
जीने के लिए रोजगार करते थे!
मुश्किल वक्त में आज रोजगार की चिन्ता ही नहीं है।
जीने के लिए रोजगार करते थे!
मुश्किल वक्त में आज रोजगार की चिन्ता ही नहीं है।
~~
हर क्षण का हिसाब रखते थे!
मुश्किल वक्त में आज कोई हिसाब ही नहीं है।
~~
कार्यों का फिक्र करते थे!
मुश्किल वक्त में आज कोई फिक्र ही नहीं है।
~~
ऊलझन व आवेश में हम जी रहे थे!
मुश्किल वक्त में आज हम विनम्रता व नम्रता से जी रहें है।
~~
सामान्य दौर समझ जिसे जी रहे थे!
असल में लालच व लालसा से भरा सबसे मुश्किल वक्त था!
~~
भूल थी हमारी सरल समझ रहे थे।
आज मुश्किल वक्त ही सरल लग रही है!
💞
मुश्किल वक्त में हम कितनी सहजता से जी रहे हैं।
💞
✒.........धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.