Pages

Saturday, 16 January 2021

इश्क के नाम....

इश्क के नाम....
❤❤
मुकाम  मिला  तो नाम इश्क।
नाकाम  रहा  बदनाम इश्क।।

आसान  जिन्दगी   राह  इश्क।
करे  नफ़रत  करे प्यार इश्क।।

जिन्दगी  के  हर  काम  इश्क।
प्यार  मोहब्बत लगाव इश्क।।

राम   रहिम   भगवान  इश्क।
इबादत  अरदास धाम इश्क।।

चेहरों   की   मुस्कान   इश्क।
आन  बान  और शान इश्क।।

सुख  की  होती जहान इश्क।
दुख  की  भी भण्डार इश्क।।

चढ़े  परवान आसमान इश्क।
गर शमा जले तो राख इश्क।।

मारा  मारा   फिरता  कहता।
दवा  नहीं  हो इलाज  इश्क।।

संभल  के करना साथ इश्क।
करेगा  वरना  बेताब   इश्क।।
❤❤
✒......धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...