Pages

Friday, 1 January 2021

नमन हे विधाता...


नमन हे विधाता...
🍁🙏🍁
सभी  को  मिलेगा,
अपना    निवाला।
करम साथ अपना,
सच्चा आप रखना।

जरूरी  नहीं हाथ,
अपना साथ देगा।
जो लाया जहां में,
वही   साथ  देगा।

कदम पथ अपना
सदा बढ़ते रहना।
विश्वास   भरोसा,
सदा साथ रखना।

सभी  को  मिलेगा,
अपना   निवाला...

यही   दुनियादारी,
ऐसे  ही   चलेगी।
दुनिया  में  आना,
करम भोग जाना।

लिखा जो विधाता,
उतना   वो  पाता।
कम  और ज्यादा,
इंसान    जोड़ता।

नमन  हे   विधाता,
कृपा  यही  करना।
करम  करते  जाएं,
भटक हम न पाएं।

सभी  को  मिलेगा,
अपना    निवाला...
🙏🙏
✒....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...