Pages

Friday, 2 October 2020

समय के साथ चल...

समय के साथ चल...
🍁🍁
समय  का पहिया घूमे भैया,
कदम  बढ़ा  तु चलता चल।

कहने   वाले    कहते   रहेंगे,
बात  सुनो नहीं चलता चल।

कहने  सुनने  में  नहीं आना,
पकड़  सच्चाई  चलता चल।

जितना होता सोच जिसका,
उतना वह बोले चलता चल।

अल्लू  लल्लू  की  बातें सुन,
लक्ष्य रोक नहीं चलता चल।

समय  का पहिया घूमे भैया,
कदम  बढ़ा  तु चलता चल।

🍁🍁

✒....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...