Pages

Tuesday, 8 September 2020

एक तेरा सहारा मिले...

एक तेरा सहारा मिले...

🍁🍁
मंजिले  कामयाबी की हो,
प्यार से  राह बनाके चलें।
आरजू   यही   दाता  मेरी,
एक तेरा  सहारा  मिले...

जरूरत  है सब की यही,
मन मित कृपानिधान हो।
सुख में हो या दुख में हो,
एक  तेरा सहारा  मिले...

खुशियाँ होंगी घर  बाहर,
मित  सिद्ध  महान  हो।
मुश्किलें हो मेरी आसान,
एक तेरा  सहारा  मिले..

जब  फंसे मझदार जीवन,
पार   जीवन   को   करे।
राहें  खुशियाँ की हो मेरी,
एक तेरा  सहारा  मिले...

कोई  गम  जहाँ में न हो,
नफरतों में  हम न जीए। 
जहाँ  में  अपना नाम हो,
एक तेरा  सहारा  मिले...
🍁🍁
✒....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)










No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

ससुराल मायका बहू बेटी...

ससुराल मायका बहू बेटी... 🍁🍁   ससुराल मायका बहू बेटी! दोनों जहान आबाद करती। मायके से ट्यूशन गर लिया, दुखों का जाल बिछा लेती। जहां कभ...