हे वागेश्वरी शारदे माँ...
🍁🍁
हे वीणा वागेश्वरी माता!
वर दे! वर दे! शारदे माँ...
वीणावादिनि वर दे माँ!
माँ अम्बे परमेश्वरी माँ।
वर दे! वर दे! शारदे माँ...
वीणावादिनि वर दे माँ!
माँ अम्बे परमेश्वरी माँ।
ज्ञान जगत में ज्योर्तिमय हो,
ज्ञान पुंज निर्झर हो माँ...
वर दे! वर दे! शारदे माँ,
वीणावादिनि वर दे माँ।
बुद्धि विवेक धार दे माँ!
मन हृदय हर्षित हो माँ...
वर दे! वर दे! शारदे माँ!
वीणावादिनि वर दे माँ।
तु जननी है बालक तेरा,
कंठ मधुर श्वर भर दे माँ...
वर दे! वर दे! शारदे माँ!
वीणावादिनि वर दे माँ।
मधुर प्रेम की निर्झर धारा,
हर मन पुलकित हो माता...
वर दे! वर दे! शारदे माँ!
वीणावादिनि वर दे माँ।
हे वागेश्वरी शारदे माँ....
वीणावादिनि वर दे माँ।
वर दे! वर दे! शारदे माँ!
तुझे नमन है हे माता...
🍁🍁
✒.....धीरेन्द्र श्रीवास्तव (हृदय वंदन)
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.